पंजाब में आप विधायक की गोली लगने से मौत
- देर रात पिस्टल साफ करते समय हुआ फायर
- सिर से आर-पार हुई गोली
लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई। उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे। एडीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि सीन ऑफ क्राइम हमने देखा है। किचन में काम करने वाले नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ। उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने रूटीन की तरह खाना खाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। उनका दोपहर 3 बजे लुधियाना में केवीएम स्कूल के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी