हाईवे पर खड़े लोगों को टैंकर ने रौंदा, तीन की मौत
-
शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: चार गंभीर घायल
शाहजहाँपुर । शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कार से बाइक छू जाने पर बहस कर रहे लोगों को टैंकर ने रौंद दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात टैंकर की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग बाराबंकी जिले और एक रामपुर का रहने वाला था। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में फीलनगर के पास कार में सवार छह लोगों में पांच लोग बाइक सवार दो लोगों से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने कार सवार योगेश कुमार कुरील (55) निवासी विकास नगर थाना कोतवाली और विवेक मिश्रा ( 35) निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली जिला बाराबंकी और बाइक सवार मुबसर अली (40) निवासी रतनपुरा सोमाली थाना आजीवनगर जनपद रामपुर को मृत घोषित कर दिया।
ये लोग हुए घायल
नरेंद्र चौधरी निवासी लखपड़ाबाद कोतवाली, महेश निवासी नाका थाना कोतवाली, शिवकुमार थाना जैदपुर जिला बाराबंकी और जुनैद निवासी रतनपुरा सोमाली थाना अजीबनगर जनपद रामपुर घायल हुए हैं। पुलिस ने कार, टैंकर और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, कार सवार नैनीताल जा रहे थे। उनकी कार से बाइक से छू जाने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। तभी टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी