इंदौर की गेर में टैंकर ने युवक को रौंदा, मौत
-
रंगपंचमी पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल
-
5 लाख से ज्यादा लोग शामिल होने का दावा
इंदौर । इंदौर में बुधवार को रंगपंचमी के मौके पर ऐतिहासिक और पारंपरिक गेर निकली। इस दौरान शहर के राजवाड़ा पर जमकर रंग-गुलाल उड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। डीजे और ढोल की थाप पर जमकर थिरके। यूनेस्को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) की टीम भी गेर में पहुंची। कलेक्टर आशीष सिंह का दावा है कि गेर में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। गेर खत्म होते ही सफाई कर्मचारियों ने एक घंटे के भीतर ही साफ-सफाई कर दी। सीएम डॉ. मोहन यादव भी गेर में शामिल होने इंदौर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने प्रोग्राम कैंसिल करने का निर्णय लिया। दरअसल, गेर निकालने के दौरान राजवाड़ा में टैंकर का पहिया 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएम ने मृतक के परिवार 4 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
इधर, गैर के बीच गोताकुंड पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव की पत्नी जूही पर मिसाइल की बौछार जमकर पड़ी, जिससे उनकी आंख हताहत हुई। इस पर उन्हें तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया, जहां आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
युवक के पेट से गुजर गया टैंकर का पहिया इंदौर के राजवाड़ा पर रंगपंचमी की गेर के दौरान एक युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर का पहिया उसके पेट से गुजर गया। उसे तड़पता देख लोगों ने एम्बुलेंस तक पहुंचाया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।मृतक की पहचान सनी मौर्य (उम्र 24 वर्ष) निवासी रुक्मिणी नगर के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ तो उसके दोस्त राहुल सेन ने उसे पहचान लिया। राहुल ने यह खबर उसकी मां को दी और वे तत्काल एमवाय अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचे। इधर, फाग यात्रा में अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई, उसे तुरंत एम्बुलेंस में बैठाया गया। हजारों लोगों की भीड़ ने रास्ता देकर कुछ ही मिनट में एम्बुलेंस को बाहर निकाला। वहीं, गेर में तीन लोग घबराहट से बेहोश हो गए।

कमिश्नर को गुमराह करने की साजिश? आबकारी विभाग में हलचल
नाम बदलने की राजनीति से शहर का विकास नहीं होता