पुरा महादेव में चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दस लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक
बागपत। बागपत बागपत के बालैनी स्थित पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार सुबह को झंडारोहण के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक करने को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां सुबह से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की दो किमी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में बुधवार तक दस लाख से ज्यादा भक्तों ने जलाभिषेक किया। Îपुरा महादेव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में तीसरे दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन परशुराम खेड़ा तक पहुंच गई और वहां लाइन में लगने के कई घंटे बाद में जलाभिषेक का नंबर आया। इसके बाद ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। वहां भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर में आरएएफ के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहे तो एसपी सूरज कुमार राय ख़ुद लगातार घूमते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह तक मंदिर में दस लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज