बागेश्वर बाबा का '4-बच्चे' वाला फॉर्मूला: नागपुर में बोले धीरेंद्र शास्त्री— '4 बच्चे पैदा करो, एक आरएसएस को दान करो'!
नागपुर।
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री हमेशा अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है, जिसपर काफी चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र के नागपुर में ओयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वो चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित करें। भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे चार पैदा करो, जिस में एक स्वयंसेवक संघ को दो। इस कार्यक्रम में खुद संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद थे। सके अलावा महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने यह भी कहा कि कि बच्चों को धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जाना चाहिए, जिससे सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
आरएसएस की तारीफ में क्या कहा?
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब भी पूरे भारत में कोई आपदा आती है, तो लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन हमारे आरएसएस (RSS) का हर एक कार्यकर्ता भागता नहीं है। आरएसएस वर्कर वहां जाते हैं और लोगों की जान बचाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही, जब हम एक अखंड भारत तक पहुंचेंगे, तो हमें बहुत खुशी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत कार्यकाल के दौरान कुछ बहुत बड़ा होगा।
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बहुत कठिन है: धीरेंद्र शास्त्री
इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कथा की थी। इस दौरान उन्होंने मौजूदा समय में सनातन धर्म के ऊपर बहुत बड़ा संकट है और सभी सनातनियों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बहुत कठिन है और ये लक्ष्य बलिदान मांगता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को सबक जरूर सिखाएं, जो वंदे मातरम गाने का विरोध कर रहे हैं। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित इस राष्ट्रगीत को संविधान सभा ने अनुमोदित किया है और केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की लोकसभा और सभी विधानसभाओं में गाया जाता है।

‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
Pappu Yadav Row: उषा ठाकुर के बयान पर बढ़ा सियासी घमासान