संगम में डुबकी लगाएंगे 7 करोड़ श्रद्धालु
- दावे पर अखिलेश बोले-आंकड़ा फर्जी
प्रयागराज। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा महाकुंभ में हिस्सा लेने आ रहे हैं। दोनों नेता कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में आएंगे। सेवादल से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया- राहुल के कार्यक्रम का शेड्यूल अभी नहीं आया है। वे संगम में स्नान करेंगे और साधु-संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे। कल यानी शनिवार को योगी संगम पहुंचेंगे। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या की तैयारियों का जायजा लेंगे। महाकुंभ का आज पांचवां दिन है। चौथे दिन 30 लाख से ज्यादा भक्तों ने डुबकी लगाई। वहीं अब तक टोटल 7 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया है। लखनऊ में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा- सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं।
अखिलेश के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में कहा- उनके बयान का कोई आधार नहीं है। दुनिया देख रही है कि महाकुंभ किस तरह लोगों के बीच लोकप्रिय है। देश से ही नहीं, विदेश से भी लोग पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत सरकार को नहीं है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ियों के डेब्यू की चर्चा
'रामायण' में अनुपम खेर की नई भूमिका, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज
महाकाल की शरण में कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में टेका माथा
मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों को मिले 108 नए एल्डरमैन, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत की अमित शाह से अपील- 'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए'