बरगी हादसा: बच्चों के आंसू देख भर आया सीएम का गला; बेटी के सिर पर हाथ रख बोले मोहन यादव— 'कोई अकेला नहीं'
भोपाल/जबलपुर।
बरगी क्रूज हादसे के बाद जब मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, तो सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि भावनाओं का सैलाब भी साथ आया। हालात इतने दर्दनाक थे कि खुद सीएम भी भावुक हो गए। बच्चों की आंखों में आंसू और परिवारों का दर्द देखकर मोहन यादव खुद को संभाल नहीं पाए। कहीं उन्होंने मासूम बच्चों को गले लगाया, तो कहीं बेटी के सिर पर हाथ रखकर उसे ढांढस बंधाया। उस पल सत्ता नहीं, सिर्फ संवेदना नजर आ रही थी। 1 मई को जबलपुर पहुंचे सीएम ने साफ कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है और कोई भी खुद को अकेला न समझे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। सीएम जब नीतू सोनी के घर पहुंचे, तो वहां का मंजर बेहद भावुक कर देने वाला था। परिवार की बेटी फूट-फूटकर रोने लगी, जिसे देखकर मोहन यादव ने उसे संभाला और सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दी। वहीं छोटे बच्चों को गले लगाकर उन्होंने दुख बांटा। इसके बाद सीएम रियाज हुसैन के घर भी पहुंचे, जो इस हादसे में बाल-बाल बचे। रियाज ने बताया कि कई घंटे तक उन्हें लगा कि अब वो जिंदा नहीं बचेंगे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में जुटे लोगों की सराहना करते हुए घोषणा की कि जिन स्थानीय लोगों ने दूसरों की जान बचाई, उन्हें 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2-2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाएगी।

उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत
Alia Bhatt को Cannes में संभालना पड़ा मुश्किल हालात, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
देवास में फैक्ट्री ब्लास्ट से दहशत, आग की चपेट में आए कई लोग
IPL 2026: लखनऊ पहुंचे CSK के खिलाड़ी, टीम के साथ नहीं दिखे धोनी