एमपी की सियासत में सीएम मोहन का 'नैतिक डोज': बोले बच्चों में दम होगा तो खुद बनेंगे राजा; CM मोहन यादव ने विक्रमादित्य और कृष्ण का दिया उदाहरण
भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजनीति में 'परिवारवाद' और अपने बच्चों को सेट करने की जुगत में लगे दिग्गजों को कड़ा संदेश दिया है। युवा विधायक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने स्पष्ट कहा कि राजनीति में जबरदस्ती किसी को थोपने से न केवल व्यवस्था, बल्कि खुद की राजनीति भी खराब हो जाती है।
विक्रमादित्य और द्वारकाधीश का दिया हवाला
अपने संबोधन के दौरान सीएम ने इतिहास और धर्म का उदाहरण देते हुए कहा, "सम्राट विक्रमादित्य ने इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया, लेकिन अपने बच्चों को राजा नहीं बनाया। यही हाल भगवान कृष्ण का था। द्वारकाधीश समर्थ थे, बड़ा परिवार था, लेकिन उन्होंने भी अपने बच्चों को सिंहासन पर नहीं बैठाया।"
"दम होगा तो खुद बनेंगे"
मुख्यमंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि अगर बच्चों में काबिलियत होगी और वे राजनीति को समझेंगे, तो वे खुद आगे बढ़ जाएंगे। उन्हें जबरदस्ती राजनीति में फिट करने की कोशिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। हालांकि सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह संदेश उन क्षत्रपों के लिए है जो अगली पीढ़ी को स्थापित करने के लिए बेचैन हैं।

PM मोदी की अपील का असर, CRPF ने ईंधन खपत में 10% कटौती की
अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिलहाल पट्टा धारकों को राहत नहीं
भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका