गैस किल्लत पर विधायक का 'अजीब' तर्क: बोले- कुछ दिन चूल्हे पर खाना बनाने में क्या बुराई है?
भोपाल।
जहां एक तरफ देश भर में गैस सिलेंडरों की देरी से सप्लाई और वितरण में समस्या के चलते जनता में त्राहि मची हुई है। वहीं इस बीच भाजपा विधायक का एक बयान सामने आया है। भाजपा विधायक ने गैस सिलेंडर संकट को लेकर कहा है कि जनता जल्द ही घबरा जाती है और जनप्रतिनिधियों को कोसने लगती है, जबकि कुछ दिन चूल्हे पर भी खाना बनाया जा सकता है। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले गुना से भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। वे गुना में वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर आयोजित कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि कई लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर घरों और गोदामों में जमा कर लेते हैं, जिससे कृत्रिम संकट पैदा होता है। उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत कमी आने पर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य रखना चाहिए। भाजपा विधायक यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ दिन गैस की दिक्कत हो तो चूल्हे पर भी खाना बनाया जा सकता है। लेकिन लोग तो छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर तुरंत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरने लगते हैं, जो सही नहीं है।

बंगाल में प्रचार का आखिरी दिन, TMC का बड़ा दावा—4 मई के बाद नहीं दिखेंगे बाहरी नेता
बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, बेगमगंज मंडी में गेहूं हुआ खराब
सिंगूर में बदले सुर, कभी जीत दिलाने वाला इलाका अब दिखा नाराज
विधान परिषद चुनाव में बड़ा मुकाबला, कई दिग्गजों की सीटें खाली, नजरें नतीजों पर
एमपी विधानसभा में आज विशेष सत्र, कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में