कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: बजट से पहले खाली डिब्बा और गुल्लक लेकर पहुंचे विधायक
भोपाल।
मध्यप्रदेश में बजट पेश होने से पहले कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक खाली डिब्बे और मटका लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्ज के मुद्दे को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
खाली डिब्बे और गुल्लक के साथ जताया विरोध
कांग्रेस विधायक खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे। उनका कहना था कि प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था, कर्ज बजट से भी बढ़ा, फिर कहें सब बढ़िया पड़ा।
जीतू पटवारी का केंद्र पर आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश बजट सत्र 2026 को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के 60 हजार करोड़ रुपये बकाया नहीं दिए हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा