सिंधिया के पीठ फेरते ही 'काजू-बादाम' पर टूट पड़े नेता... किसी ने जेब में भरे, कोई मुट्ठियों में दबा ले गया
शिवपुरी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक रोचक मामला सामने आया है. शहर में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाने के लिए रखे गए सूखे मेवे समर्थकों ने लूट लिए. यह वाकया सिंधिया के पीठ फेरते हुआ. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी. टेबल पर मेहमानों और खास तौर से 'महाराज' के लिए ड्राई फ्रूट्स की सजी-धजी प्लेटें रखी गई थीं. खास बात यह है कि जब तक सिंधिया वहां मौजूद रहे, सभी नेता हाथ जोड़े और अनुशासन में खड़े नजर आए. कुछ देर शादी में रुकने के बाद जब सिंधिया उठे तो उनके जाते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं में ड्राई फ्रूट्स लूटने की होड़ सी मच गई. सिंधिया समर्थकों और बीजेपी नेताओं ने ड्राई फ्रूट्स उठाकर मुट्ठी भरी तो तो कोई प्लेट खाली कर अपनी जेबें गरम करने में जुटा था. यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मध्य प्रदेश में मामला दर्ज
राघव चड्ढा ने खोले इस्तीफे के राज, कहा—‘मेरे पास 3 ऑप्शन थे’
बायपास पर अधूरे फ्लायओवर- अंडरपास बने हादसों की वजह, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश