सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह मामले की सुनवाई टली:ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल कुरैशी पर की थी टिप्पणी; चार बार मांग चुके हैं माफी
नई दिल्ली।
मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के मामले में 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। जैसे ही विजय शाह के मामले की सुनवाई का समय आया, कोर्ट का समय समाप्त हो गया। अब इस मामले में आगामी दिनों में सुनवाई होगी। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट पहले ही पेश की जा चुकी है। उम्मीद थी कि सुनवाई के दौरान मंत्री के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शनिवार रात दिल्ली प्रवास के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले थे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्री विजय शाह को लेकर बने हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा, सीनियर वकीलों से भी मामले में सलाह ली गई है, ताकि कोर्ट में सरकार अपना पक्ष मजबूती से रख सके। इस मुद्दे पर पार्टी और सरकार, दोनों स्तरों पर मंथन किया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले थे। इसके बाद ही मंत्री विजय शाह से दोबारा माफी मांगने को कहा गया।

“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
CM कुर्सी पर खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM, बोले- हवा खाने नहीं आया