अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार को अल्टीमेटम: 40 दिन में गोमाता को राज्य माता बनाएं, गोमांस पर लगे पूरी रोक
प्रयागराज।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ खुद को सच्चा हिंदू साबित करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश में गाय को राज्य माता घोषित करें और गोमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं। इसके लिए उन्होंने 40 दिन का समय दिया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यदि योगी सरकार यह कदम उठाती है, तो वे योगी आदित्यनाथ का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाएंगे। वहीं, तय समय में फैसला नहीं होने पर संत समाज की ओर से कड़ा ऐलान किए जाने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में लंबे समय तक लोगों को अपनी गलतियां सुधारने का अवसर दिया गया, लेकिन किसी ने पहल नहीं की। इसके बाद उन्होंने काशी पहुंचकर गो माता की रक्षा और सम्मान के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि यह मुहिम पूरी तरह गो माता की रक्षा और प्रतिष्ठा के लिए है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर हो रहे गोमांस निर्यात पर रोक लगनी चाहिए और गो माता को संवैधानिक और सामाजिक सम्मान मिलना चाहिए। फिलहाल, उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

PM मोदी की अपील का असर, CRPF ने ईंधन खपत में 10% कटौती की
अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिलहाल पट्टा धारकों को राहत नहीं
भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका