क्रिकेट पिच पर राजनीति हुई क्लीन बोल्ड! कैलाश–सज्जन की जुगलबंदी ने लूटी महफिल
इंदौर।
राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा जब क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आए, तो मुकाबले की जगह मुस्कान और ठहाकों की बारिश हो गई। इंदौर में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दोनों नेताओं की अनोखी जुगलबंदी देखने लायक रही। मैदान पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत खुद माइक थामे सज्जन सिंह वर्मा ने किया। चुटीले अंदाज़ में उन्होंने कहा, “सभी आपका इंतजार कर रहे हैं।” इसके बाद माहौल और हल्का करते हुए बोले, “एक-आध चौका-छक्का लग जाए, इस बार तो अठ्ठा भी लग जाए।” इस पर विजयवर्गीय ने भी राजनीति छोड़ क्रिकेटिया अंदाज़ अपनाते हुए मुस्कराकर जवाब दिया, “आप बॉल डालेंगे तो मैं क्लीन बोल्ड हो जाऊंगा।” जवाब में सज्जन वर्मा ने तुरंत माइक संभालते हुए कहा, “ये मेरे से नहीं होगा।” यानि न बॉल डाली जाएगी, न विकेट गिरेगा! मैदान पर किसी तरह की चुनौती नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सामने ‘नो-कॉन्टेस्ट’ और सरेंडर जैसा माहौल नजर आया। यह दृश्य साफ संदेश देता है कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन आपसी सम्मान और सौहार्द उससे कहीं बड़ा होता है। स पूरे वाकये से नेताओं के नाम पर आपस में उलझने वाले समर्थकों को भी सीख लेनी चाहिए—कभी-कभी मैदान बदलने से सोच भी बदल जाती है।

ईरान का अमेरिकी कंपनियों पर निशाना: प्रेशर पॉलिटिक्स या बदले की रणनीति?
जिंदा महिला को कागजों में मृत बताया, पौने दो बीघा जमीन हड़पने का आरोप; कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
वैश्विक संकट के बीच राहत, भारत के पास 40 दिनों का ईंधन भंडार सुरक्षित
हाईकोर्ट ने दी जानकारी: 60 में से 47 लाख आपत्तियों का निपटारा, 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला संभव