मुरैना के मदरसों में 556 से अधिक हिन्दू बच्चे पढ़ रहे, लोक शिक्षण संचालनालय की रिपोर्ट ने खोली पोल
भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में संचालित मदरसों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भेजी गई जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि जिले के 27 मदरसों में 556 से अधिक हिन्दू बच्चे अध्ययनरत हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 55 मदरसों में से 26 मदरसों को अनुदान नहीं मिलने के कारण बंद कर दिया गया है। शेष 29 मदरसों में से 3 मदरसे अनुदानित और 26 मदरसे बिना अनुदान के संचालित पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि 8 मदरसों में कुल 254 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, जिनमें 154 हिन्दू और 457 मुस्लिम बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट में उल्लेख है कि 5 मदरसों में 339 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें 100 हिन्दू और 239 मुस्लिम छात्र हैं। इसके अलावा 8 मदरसों में 254 हिन्दू बच्चे तथा 696 मुस्लिम बच्चे शासन द्वारा निर्धारित संयुक्त पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहे हैं। वहीं 21 मदरसों में केवल मुस्लिम बच्चे ही पढ़ रहे हैं। जांच में यह भी स्पष्ट किया गया है कि हिन्दू बच्चों की पढ़ाई उनके पालकों की सहमति से मदरसों में कराई जा रही है। पूरे मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी मुरैना द्वारा कर रिपोर्ट लोक शिक्षण संचालनालय को भेजी गई, जिसे अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को अवगत कराया गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था, मदरसों की निगरानी और नियमों के पालन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट