युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं का बवाल, कहा- जिलाध्यक्ष BJP का एजेंट, धक्का मुक्की से घनघोरिया नाराज
नीमच।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को नीमच के गांधी भवन में जमकर बवाल हुआ। जश्न और पदभार ग्रहण के लिए आयोजित कार्यक्रम गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। आलम यह था कि नीमच पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें भाजपा का एजेंट तक बता दिया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।
स्वागत को लेकर शुरू हुई खींचतान
पूरा विवाद दोपहर के समय तब शुरू हुआ, जब युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और पूर्व विधायक शिव चौहान गांधी भवन पहुंचे। यहां ब्लॉक अध्यक्षों के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया था। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी रुकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती उन्हें सीधे मुख्य कार्यक्रम स्थल की ओर ले जाने लगे
वहीं बाहर खड़े युवा कांग्रेस के राहुल अहीर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्रवण सेन और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया। इन कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रदेश अध्यक्ष पहले उनके द्वारा बनाए गए स्वागत मंच पर चलें। इसी बात को लेकर जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि सड़क पर ही धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जिलाध्यक्ष के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
विवाद यहीं नहीं थमा। जब प्रदेश अध्यक्ष को किसी तरह गांधी भवन के भीतर ले जाया गया, तो बाहर खड़े कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तरुण बाहेती के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और वे भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी दोनों गुटों के बीच तनातनी चलती रही और कार्यकर्ता आपस में उलझते दिखे।

मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर