'चौराहे पर लटकाकर फांसी दो'...सकल हिंदू जनाक्रोश में मासूम बच्ची के लिए उठी आवाज
रायसेन।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुए गंभीर अपराध के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन और विभिन्न सनातन व हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। कार्यक्रम में संत मनीदास महाराज, बजरंग दल के जिला संयोजक बद्री प्रसाद पाराशर, विहिप के जिला संयोजक दौलतराम लौंगवानी और समाजसेविका प्रिया शुक्ला मुख्य मंचासीन रहे। धरना-प्रदर्शन में मनोहर मेहरा, राजकुमार यादव, राहुल परमार, राजीव तिवारी, विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, राकेश तोमर, मनोज अग्रवाल, प्रभात चावला सहित कई प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
कड़ी सजा की मांग
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता समाजसेविका प्रिया शुक्ला ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपराधी के खिलाफ कठोरतम सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में भय का वातावरण बनता है और लोगों को बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं होती हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि सरकार और प्रशासन इस मामले में त्वरित व सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों पर रोक लग सके।
संस्कृति, सुरक्षा और जागरूकता पर जोर
अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक मूल्यों, बेटियों की सुरक्षा, युवाओं में बढ़ती अनुशासनहीनता और पाश्चात्य प्रभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज को अपने नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना होगा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि आरोपी को चौराहे पर फांसी से लटका देना चाहिए।

मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर