जनपद सदस्य पर गुस्साई महिला, पत्थर से फोड़ दिए कार्यालय में खड़ी कार के शीशे
सागर।
सागर के विकासखंड कार्यालय परिसर में खड़ी जनपद पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह की कार में एक महिला ने पत्थर से तोड़फोड़ कर दी। महिला ने पत्थर मारकर कार के शीशे और बोनट को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो अभी सामने आया है। महिला के तोड़फोड़ करने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। बाद किसी तरह समझाइश देकर महिला को शांत कराया गया। महिला ने अपना नाम छोटी बाई बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद सदस्य राघवेन्द्र सिंह ने हमारी जमीन से नाम कटवा दिए हैं। इस घटनाक्रम के बाद क्षतिग्रस्त कार जनपद कार्यालय परिसर के पास खड़ी है।
जनपद सदस्य ने दूसरों के नाम कराई हमारी जमीन
कार में तोड़फोड़ करने वाली महिला छोटी बाई लोधी ने बताया कि उनके पति वीर सिंह की मौत के बाद जमीन का नामांतरण हुआ था। पति के नाम पर कुल 1.45 हेक्टेयर जमीन थी, जिसमें वारिसानों के तौर पर उनका बेटा, बेटी और वह खुद हकदार हैं। छोटी बाई का आरोप है कि ये जमीन उनके नाम पर नहीं की गई। जनपद सदस्य ने साजिश के तहत जमीन दूसरों के नाम करवा दी है।
महिला ने जिला प्रशासन से की थी शिकायत नहीं हुई कार्रवाई
महिला ने बताया कि जब भी वह जमीन पर जुताई करने जाती हैं, तो सामने वाले लोग मारपीट की धमकी देते हैं। इस संबंध में उन्होंने बहेरिया थाने में शिकायत की थी। साथ ही कलेक्टर और एसपी कार्यालय में भी आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि पूरा परिवार इस विवाद से बेहद परेशान है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में जनपद सदस्य की अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पाई है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा