अनूपपुर- पेट्रोल पंप मालिक भाजपा नेता की बसस्टैंड पर पिटाई:सिर में आई गंभीर चोट, आरोपी से एक साल से चला आ रहा विवाद
अनूपपुर ।
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता एवं पेट्रोल पंप के मालिक मनमोहन ताम्रकार पर हमला हुआ है। यह घटना शुक्रवार देर रात कोतमा बस स्टैंड चौराहे पर हुई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, दीप शुक्ला नामक युवक और एक अन्य व्यक्ति ने इस मारपीट को अंजाम दिया। घायल मनमोहन ताम्रकार को गंभीर हालत में कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमलावर फरार होते समय उनकी गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
2024 से चला आ रहा विवाद
मनमोहन ताम्रकार पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। पत्नी भाजपा मंडल कोतमा की उपाध्यक्ष हैं। 2024 में पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। तब भी दीप शुक्ला ने मनमोहन ताम्रकार पर हमला किया था। इस विवाद को लेकर कल देर रात दीप शुक्ला थार गाड़ी से रोड पर खड़ा था। तभी मनमोहन ताम्रकार वहां से गुजर रहे थे। उनके साथ बात विवाद करने लगा और फिर उसे पर हमला कर दिया। दीपावली पर उनके कर्मचारी के साथ पेट्रोल भरवाने को लेकर दीप शुक्ला ने मारपीट की थी।
शुक्रवार देर रात दीप शुक्ला की गाड़ी में हूटर लगा था। हूटर और तेज हॉर्न बजाते आ रहा था, तभी मनमोहन ताम्रकार ने उन्हें हॉर्न और हूटर बजाने से मनाने किया। इसके बाद दोनों के बीच वाद विवाद हुआ और दीप शुक्ला ने मनमोहन ताम्रकार पर हमला कर दिया।

पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म