सिवनी हवाला लूट: CSP पूजा पांडेय से पूरी रात बात करने वाले 'सर' का खुलेगा रहस्य! SIT ने META से मांगा WhatsApp कॉल का डेटा
सिवनी।
सिवनी हवाला लूट मामले में META से पूजा पांडेय के व्हाट्सएप का डेटा मांगा है. लूट के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ में SIT को जानकारी मिली थी कि CSP पूजा पांडे वारदात के दौरान रातभर किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं और दूसरी तरफ मौजूद शख्स को 'सर' कहकर संबोधित कर रही थीं. सिवनी के बहुचर्चित हवाला लूट कांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) अब इस मामले में 'रहस्यमय सर' की पहचान उजागर करने के लिए डिजिटल जासूसी का सहारा ले रही है. लूट के आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ में सामने आया था कि CSP पूजा पांडे वारदात की रात एक व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल पर लंबी बात कर रही थीं और उसे 'सर' कहकर संबोधित कर रही थीं.
टेलीकॉम कंपनी से पूजा पांडेय के नंबर की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) मांगी गई, लेकिन उसमें किसी लंबी कॉल की जानकारी नहीं मिली. इससे SIT को शक हुआ कि कॉल व्हाट्सएप (VoIP) पर की गई थी. गुत्थी सुलझाने के लिए, SIT ने अब मेटा (Meta) से पूजा पांडे के व्हाट्सएप कॉल का डेटा मांगा है. यह डेटा कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) से आने की उम्मीद है.
CSP पूजा पांडेय की लोकेशन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पूजा पांडेय के मोबाइल की लोकेशन सीलादेही बायपास के पास वारदात वाली जगह पर ही थी. इसी दौरान 3 करोड़ रुपये लेकर जा रहे दोनों कारोबारियों की लोकेशन भी उसी इलाके में थी.
DSP पंकज मिश्रा का बयान
SIT ने बालाघाट जिले में हॉक फोर्स के DSP पंकज मिश्रा का बयान दर्ज किया है. डीएसपी मिश्रा ने ही पूजा पांडेय को हवाला की बड़ी रकम जबलपुर से नागपुर जाने की जानकारी दी थी.

कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा