मप्र भाजपा के 25 प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कुछ देर में
भोपाल,सबकी खबर।
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी आज शाम तक घोषित होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित सूची को दिल्ली हाईकमान से हरी झंडी मिल चुकी है और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हितानंद शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पसंद के कई नाम सूची में शामिल हैं। संगठन में संतुलन बनाए रखने के साथ सामाजिक समीकरणों को भी तवज्जो दी गई है।
भोपाल से राहुल तो इंदौर से गौरव को बनाया महामंत्री
लता वानखेड़े ओबीसी वर्ग से, मंत्री रह चुकीं, महामंत्री का जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वहीं सुमेर सिंह सोलंकी आदिवासी वर्ग से आते हैं उनको भी महामंत्री बनाया गया हैं वहीं भोपाल से राहुल कोठारी का भी प्रमोशन करते हुए उन्हें महामंत्री बनाया गया है। इंदौर से पूर्व जिलाध्यक्ष रहे गौरव रणदीवे को भी महामंत्री के पद से नवाजा गया हैं ।
मीडिया विभाग का जिम्मा एक बार फिर आशीष को
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर आशीष अग्रवाल को ही जारी रखा गया हैं। टीम हेमंत में कुल 9 उपाध्यक्ष होेंगे इसमें प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, प्रभुराम जाटव इनके नामों पर मुहर लग गई है। कुल 9 मंत्री टीम हेमंत में होंंगे जिनमें रजनीश अग्रवाल, राजेंद्र सिंह और मनीषा सिंह के नाम तय हो गए है।
कोषाध्यक्ष: अखिलेश जैन
कार्यालय मंत्री— श्याम महाजन

कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर