निवाड़ी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सात दिन बाद मिला शव:मोबाइल पर बात करते हुए ऋषिकेश में निर्माणाधीन पुल से गिरे, 15 किमी दूर मिली लाश
निवाड़ी।
निवाड़ी के पृथ्वीपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी का शव ऋषिकेश से करीब 15 किलोमीटर दूर एक बांध से बरामद किया गया है। हेमंत 16 अक्टूबर 2025 की रात मोबाइल पर बात करते हुए निर्माणाधीन बजरंग सेतु पुल से गंगा में गिर गए थे। सात दिनों की तलाश के बाद गुरुवार को उनका शव मिला है।
मोबाइल पर बात करते समय पुल से नीचे गिरे
घटना 16 अक्टूबर 2025 की रात की है। दरअसल, हेमंत अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। निर्माणाधीन बजरंग सेतु पुल पर चलते समय वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गंगा नदी में जा गिरे। उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस और एनडीआरएफ को सूचना दी।
सात दिन बाद ऋषिकेश से 15 किलोमीटर दूर मिला शव
हादसे के बाद लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन हेमंत का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सात दिनों की गहन खोजबीन के बाद, आज गुरुवार को उनका शव ऋषिकेश से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित बांध में मिला।

म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ