शराबियों का बीच सड़क पर हंगामा, मंत्री और कलेक्टर का काफिला रुकने को हुआ मजबूर
सागर।
मंत्री और कलेक्टर का काफिला बीच सड़क पर रोककर हंगामा करना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन शराब का नशा कुछ भी करा सकता है. ऐसा ही एक वाक्या सागर-जबलपुर मार्ग पर बुधवार को हुआ. जब एक गौशाला से अन्नकूट कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे मंत्री और कलेक्टर को 2 शराबियों ने न सिर्फ रोका, बल्कि उनके सामने जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं, ये हंगामा परसोरिया के बस स्टैंड पर करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा और कलेक्टर जाम हटाते नजर आए. जब शराबियों की हरकतें ज्यादा बढ़ गईं, तो 112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
कैबिनेट मंत्री के काफिले के सामने पहुंचे शराबी
गुरुवार को अन्नकूट के दिन जिले के नरयावली की पडरिया गौशाला से गोवर्धन पूजा कर लौट रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और कलेक्टर संदीप जी आर को न सिर्फ अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा, बल्कि दोनों इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी लाचार नजर आए. पडरिया गौशाला में गोवर्धन पूजा कर लौट रहे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के काफिले के सामने खून से लथपथ 2 शराबी आ गए. दोनों की हालत देखकर मंत्री ने काफिला रुकवाया और समस्या पूछी, तो नशे की हालत में होने के कारण कुछ बता नहीं पाए. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को रास्ते से हटाकर मंत्री का काफिला आगे बढ़वाया.
क्लेक्टर की गाड़ी रोक मचाया उत्पात
मंत्री के पीछे ही जिला कलेक्टर संदीप जी आर का काफिला आ रहा था. दोनों शराबी कलेक्टर की गाड़ी के सामने आ गए और न्याय की मांग करते हुए करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाते रहे. इस दौरान कलेक्टर सड़क पर लग रहे जाम को हटाते और एंबुलेंस निकलवाते नजर आए. जब दोनों शराबियों का हंगामा काफी बढ़ गया, तो तत्काल सानोधा पुलिस को सूचना दी गई. सानोधा पुलिस की 112 ने मौके पर पहुंचकर शराबियों को जिला अस्पताल भर्ती कराने को भेजा, तब जाकर कलेक्टर का काफिला निकल पाया.
शराबियों ने किया हंगामा
दोनों शराबी युवक बंडा थाना के बमूरा पिपरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. उनका किसी बात को लेकर परसोरिया में किसी से झगड़ा हो गया. जिसको लेकर वे हंगामा कर रहे थे. सानोधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर का कहना है कि "घटना करीब 4 बजे की है. जब पड़रिया गौशाला में गोवर्धन पूजन के कार्यक्रम से कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लौट रहे थे, तो 2 लोग सड़क पर हंगामा कर रहे थे. जिसे देख उनका काफिला कुछ देर के लिए रुका, लेकिन फिर आगे बढ़ गया.

म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ