देश के बड़े हाइवे पर 5 घंटे जाम, 10 किमी तक वाहनों की कतारें, लड़की की मौत का मामला
सागर।
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले में बवाल मच गया. गुस्साए परिजन द्वारा बरोदिया कलां में नेशनल हाईवे 44 पर पांच घंटे तक चक्काजाम किया गया. जिसकी वजह से हाईवे पर दोनों तरफ 10-10 किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा. सैकड़ों की संख्या में ट्रक, डंपर, कंटेनर सहित अन्य वाहन ट्रैफिक में फंसे रहे.
मकान पर बुलडोजर चलाने सहित अन्य मांग पर अड़े परिजन
बरोदिया कलां में एक 16 साल की लड़की ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. पुलिस ने अपनी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराया और डेड बॉडी को परिजन के सुपुर्द कर दिया था, ताकि वह उसका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर सकें, लेकिन परिजन ने नेशनल हाईवे 44 पर चक्काजाम कर दिया. इनका आरोप है कि बरोदिया कलां का एक नाबालिग लड़का, उनकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था. लड़की कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी और फिर उस लड़के साथ परिजन ने देख लिया था.
लड़के को गिरफ्तार करने, घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
आरोप है कि लड़का लड़की को तंग करता था, इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या के लिए लड़के को दोषी बताते हुए परिजन ने हाईवे जाम कर दिया. वह नाबालिग लड़के को गिरफ्तार करने, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे. हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया जा रहा था. पुलिस द्वारा तरह-तरह से समझाइश भी दी जा रही थी और आश्वासन भी दिया गया. लेकिन परिजन ऑन द स्पॉट कार्रवाई चाहते थे.
पांच घंटे तक लगा रहा जाम
परिजन के हंगामे के चलते बुधवार दोपहर 2 बजे से शाम करीब 7 बजे तक चक्काजाम लगा रहा. बंडा एसडीओपी, मालथौन थाना प्रभारी अशोक यादव, बरोदिया कलां चौकी प्रभारी धनेंद्र यादव के अलावा बांदरी, खुरई शहर, खुरई देहात थाना का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. काफी मशक्कत ओर समझाइश के बाद परिजन माने और चक्काजाम समाप्त किया.

बंगाल में प्रचार का आखिरी दिन, TMC का बड़ा दावा—4 मई के बाद नहीं दिखेंगे बाहरी नेता
बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, बेगमगंज मंडी में गेहूं हुआ खराब
सिंगूर में बदले सुर, कभी जीत दिलाने वाला इलाका अब दिखा नाराज
विधान परिषद चुनाव में बड़ा मुकाबला, कई दिग्गजों की सीटें खाली, नजरें नतीजों पर
एमपी विधानसभा में आज विशेष सत्र, कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में