भोपाल। 
मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में एडीजी और आईजी रैंक के सात वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू राजाबाबू सिंह को अब केवल एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे शिकायत एवं मानव अधिकार प्रकोष्ठ का प्रभार वापस ले लिया गया है। एडीजी देव प्रकाश गुप्ता को मानव अधिकार और शिकायत प्रकोष्ठ के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, सहकारी धोखाधड़ी, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी एवं पुलिस सुधार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को अब एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को अब आईजी एसएएफ भोपाल रेंज के साथ-साथ आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू, ईजी चैत्रा एन को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू और आईजी कुमार सौरभ को आईजी एसआईएसएफ तथा आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।