दिल्ली में सांसदों के लिए बने अपार्टमेंट में आग लगी:यहां कई MP और उनके स्टाफ के फ्लैट; लोग बोले- फायर बिग्रेड देरी से पहुंची
नई दिल्ली।
दिल्ली के BD रोड पर मौजूद सांसदों के लिए बने कावेरी अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां पर कई सांसदों और उनके स्टाफ के घर (फ्लैट) हैं। लोगों का आरोप है कि फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी देने के बाद भी टीम ने मौके पर आने में देरी की। 4 मंजिल तक के फ्लैट में आग लगने की खबर है। वहीं, घटना पर दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1.22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजी गईं। जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण