छिंदवाडा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुई बच्चों की मौत की गूंज विश्व स्वास्थ्य संगठन तक पहुंच गई है। WHO ने भारत के 3 कफ सिरप बच्चों के लिए जानलेवा घोषित करते हुए चेतावनी जारी की है।इन तीन कफ सिरपों में मिलावट पाई गई है। यह घटना मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत के बाद सामने आई है WHO ने कहा  कि यदि उनके देशों में इनमें से कोई भी सिरप पाया जाता है तो वे इसकी रिपोर्ट करें। जिन 3 कफ सिरपो की पहचान की गई है उनमें कोल्ड्रिफ सिरप भी शामिल है। WHO ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स की कोल्ड्रिफ, रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स के रेस्पिफ्रेश टीआर और शेप फार्मा के रिलाइफ को इस श्रेणी में डाला है जानकारी के मुताबिक WHO का कहना है कि भारत में पहचाने गए ये सिरप महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करते हैं और गंभीर, जानलेवा बीमारी का कारण बन सकते हैं। WHO भारत में हुए हादसे और जानकारी के आधार पर एक ग्लोबल मेडिकल प्रोडक्ट्स अलर्ट भी जारी करेगा। वहीं सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने WHO को जानकारी दी  है कि सिरप में जहरीला डायथिलीन ग्लाइकॉल तय सीमा से लगभग 500 गुना अधिक मात्रा में था। यही सिरप छिंदवाड़ा में मरने वाले बच्चों द्वारा सेवन किया गया था।