सागर में 1 और 2 रुपए के सिक्कों की जगह दुकानदार थमा रहे टॉफी, जनहित याचिका की तैयारी
सागर।
अगर आपके पास 1 या 2 रुपए के सिक्के हैं और इससे आप कुछ खरीदना चाहते हैं, तो शहर में भटकने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा क्योंकि शहर के दुकानदार सिक्के लेने से सीधा मना कर देते हैं. कारण पूछने पर जवाब मिलता है कि 1 और 2 रूपए के सिक्के चलना बंद हो गए हैं. अगर किसी दुकानदार को आपको एक या दो रुपए वापस करना है, तो उसकी जगह पर इतनी की ही कोई चीज थमा देगा. सागर के वकील अभिनव श्रीवास्तव ने इस मुद्दे को जनसुनवाई से लेकर कई बार कलेक्टर के यहां तक शिकायत की. आज तक इस समस्या का कोई निराकरण नहीं होने पर अब वकील हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.
सागर में दुकानदार नहीं लेते 1 और 2 रुपए के सिक्के
सागर शहर में पिछले कुछ महीनों से मेडिकल स्टोर छोड़कर ज्यादातर दुकानों पर एक और दो रूपए के सिक्के चलन में नहीं हैं. एडवोकेट अभिनव श्रीवास्तव के साथ जब कुछ दुकानों पर ऐसा हुआ और दुकानदारों ने उनसे कहा कि एक और दो रुपए के सिक्के सरकार ने बंद कर दिए हैं तो उन्होंने इस बात की छानबीन की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है, सिक्के अभी भी चलन में हैं. जबकि ये गैर कानूनी और भारतीय मुद्रा का अपमान है. इसकी शिकायत करने पर संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई भी हो सकती है.

केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला