एक्शन में इंदौर कलेक्टर, CMHO को लगाई जोरदार फटकार, बोले- शिकायतों का निराकरण कीजिए, नहीं तो..
इंदौर।
इंदौर में सोमवार को हुई टीएल बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी को खुलकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले ही अधिकारियों को समय-सीमा में सभी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दे चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बेहद लचर है।
कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट कहा, ‘जिला पंचायत सीईओ और मेरी अपनी शिकायतों का भी समय पर निराकरण नहीं हो पाता। जनता की परेशानी का समाधान हमारी पहली जिम्मेदारी है।’ उन्होंने डॉ. हसानी को चेतावनी दी कि आगे लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय और संवेदनशीलता बनाए रखें। सूत्रों के मुताबिक, कलेक्टर की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है और डॉ. हसानी पर पहले से ही उठ रहे लेनदेन और लापरवाही के सवालों को लेकर प्रशासनिक दबाव बढ़ने का संकेत दिखाई दे रहा है।

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा