भोपाल/रीवा। 
मध्य प्रदेश में जहरीले सिरप से हुई 25 से अधिक बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का विभाग बदलने की मांग की है। मिश्रा का कहना है कि प्रदेश में जहरीला ही नहीं, बल्कि नशीला सिरप भी बिक रहा है, जिससे रीवा और सतना में मौतें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “राजेंद्र शुक्ला जी निर्माण और फाइनेंस के विशेषज्ञ हैं, पर स्वास्थ्य जैसे करुणा आधारित विभाग में वे फिट नहीं बैठते। विधायक ने साइंस हाउस कंपनी को पुराने दरों पर जांच टेंडर देने को जनता के साथ अन्याय बताया। साथ ही आबकारी विभाग पर नशीले सिरप के अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। मिश्रा ने कहा, “पुलिस नशे के खिलाफ काम कर रही है, पर सिस्टम कमजोर है।”