पुलिस वालों ने किया DSP के साले का मर्डर! दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज !
भोपाल।
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ी खबर है. यहां पुलिस की पिटाई से DSP के साले उदित की मौत के मामले में पुलिस अफसरों ने कड़ा एक्शन लिया है. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इन दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है. पिपलानी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
समाज के लोगों ने किया था थाने का घेराव
दरअसल इस घटना के बाद शुक्रवार की देर रात को गायकी समाज ने थाने का घेराव किया था. गायकी समाज ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी. इस मामले में कल दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था .घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.CCTV में पुलिसकर्मी उदित को डंडे से मारते हुए दिखाई दिए थे. पिपलानी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिसकर्मी संतोष बामनिया और सौरभ आर्य के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है.

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात