कुछ हैवानों पर वर्दी पहनने के बाद गुरूर आ जाता है...पुलिस पिटाई से युवक की मौत पर DSP संतोष पटेल ने सुनी दी खरी खरी
भोपाल ।
राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र और डीएसपी के साले उदित गायकी की कथित पुलिस पिटाई से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी उदित को सामने खड़ा करके लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर DSP संतोष पटेल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- पुलिस ट्रेनिंग में इतना समझाया जाता है कि भले ही ग़लत आदमी को सजा न दिला पाओ लेकिन निर्दोष को सजा नहीं मिलना चाहिए फिर भी कुछ न कुछ हैवानियत सवार होते हैं जिन्हें वर्दी पहनने के बाद गुरूर आ जाता है और किसी निर्दोष के साथ ऐसा ग़लत व्यवहार करते हैं कि माफ करने योग्य नहीं होता। हमारे साथी बैचमेट डीएसपी केतन के साले स्वर्गीय उदित को पूरे बैच की ओर से सादर श्रद्धांजलि…ग़लत करने वालों को सजा मिलेगी।
ये है पूरा मामला
उदित देर रात करीब ढाई बजे अपने दोस्तों के साथ सी सेक्टर इंद्रपुरी में पार्टी कर रहा था। उसी दौरान पिपलानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवकों को रोककर थाने ले जाने लगी। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान उदित की थाने में जमकर पिटाई की गई, जिससे वह बेहोश हो गया। दोस्तों ने उसे आनन-फानन में एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात