EOW में केस दर्ज होने के बाद फरार हुए नपा सीएमओ साहब! पुलिस कर रही तलाश
बैतूल।
ईओडब्ल्यू में केस दर्ज होने के बाद आमला नगर पालिका सीएमओ चार दिन से फरार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर 5 दिन का अवकाश लिया था। इसके बाद से कार्यालय नहीं आए है। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने अन्य सीएमओ को पदस्थ करने कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है।
परिवार वालों के खाते में किया भुगतान
जानकारी के अनुसार सीएमओ आमला नितिन बिजवे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद न्यूटन चिखली पदस्थ रहते हुए अपनी पत्नी की फर्म एमपी ग्रीन इंटरप्राइजेज को 2 लाख 81 हजार 997 रुपए, पिता की फर्म यश इंटरप्राइजेज को 2 लाख 92 हजार 149 रुपए मां की फर्म जीआर इंटरप्राइजेज को 61 हजार 15 रुपए सहित 6 लाख 35 हजार 161 रुपए का भुगतान किया।
यह भुगतान 23 मार्च 2018 से 9 अक्टूबर 2018 तक नितिन ने अपनी पदस्थापना के दौरान किया था। इसी आधार पर ईओडब्ल्यू ने नितिन बिजवे के विरुद्ध लोक सेवक रहते हुए अपने सगे सबंधियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है।
परिजनों के नाम बना दी थी फर्जी कंपनी
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद न्यूटन चिखली छिंदवाड़ा के तत्कालीन सीएमओ नितिन बिजवे 09 दिसंबर 2016 से 9 मार्च 2019 तथा 27 जुलाई 2019 से 3 सितबर 2020 तक सीएमओ रहे। शिकायत पर हुई जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने पाया कि फर्म एमपी ग्रीन इंटरप्राइजेज की प्रोप्राइटर आरोपी नितिन बिजये की पत्नी दीपाली बिजवे, फर्म यश इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पिता गुणवंत राव बिजवे एवं फर्म जीआर इंटरप्राइजेज की प्रोपराईटर नितिन की मां शोभा बिजवे हैं। सीएमओ ने माता-पिता और पत्नी को ठेकेदार बनाकर कागजों में ठेके कराकर भुगतान कर दिया।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात