पूर्व विधायक के जन्मदिन के कार्यक्रम में जमकर चले लट्ठ
उज्जैन।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक पूर्व विधायक के जन्मदिन के कार्यक्रम में जमकर लाठी बाजी हो गई. दो दिन पूर्व बड़नगर में हुई घटना में किसी ने केस तो दर्ज नहीं करवाया, लेकिन मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है. बड़नगर के कांग्रेस के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल का बुधवार को जन्मदिन था. इसलिए परिजनों ने गांधी चौक में भजन संध्या का आयोजन रखा था, जिसमें तेजाजी नगर तक दर्शक खड़े थे. यहां रात करीब 12.45 बजे कुछ युवकों में विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लट्ठ चलाए. घटना में किसी को चोट लगी की नहीं और रिपोर्ट क्यों नहीं करवाई इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं मिली. मामला में मोरवाल को काल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
बिना रिपोर्ट जांच
इस सम्बन्ध में बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार रात एसडीओपी एमएस परमार ने उन्हें वीडियो भेजा. इससे पता चला तो शनिवार सुबह मौके पर जाकर जांच करने पर घटना की पुष्टि हुई, लेकिन मारपीट के बाद भी कोई न तो थाने रिपोर्ट करने और न सरकारी अस्पताल ईलाज के लिए पहुंचा. इसलिए किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात