हथियारों की फैक्ट्री में रशियन महिलाओं ने किया डांस, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा पर उठे सवाल
जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया की सुरक्षा में सवालिया निशान लग गया है। मैंगो बम बनाने की ट्रेनिंग देने आई रशियन महिलाओं ने फैक्ट्री के अंदर जमकर डांस किया। फिल्मी गानों पर रशियन महिलाओं ने डांस किया। खमरिया फैक्ट्री के ए 1 सेक्शन में डांस का वीडियो सामने आया है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर डांस हुआ था। फैक्ट्री में रशियन महिलाओं के डांस से फैक्ट्री कर्मियों में आक्रोश है। फैक्ट्री के सूत्रों ने कहा- रशियन डांस भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। बता दें कि रूस की महिला कर्मी टी 72 अर्जुन और T 90 भीष्म टैंक से चलाये जाने वाले मैंगो बम की देने ट्रेनिंग देने आई है। फैक्ट्री प्रबंधन रशियन महिलाओं के डांस मामले को दबाने में जुटा है। मामला जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए 1 सेक्शन का है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज