इंदौर के खूनी ट्रक पर आज चीफ जस्टिस करेंगे सुनवाई: 4 लोगों की हुई थी मौत; 9 पुलिसकर्मी निलंबित, हाईकोर्ट को कमिश्नर सौंपेंगे सीसीटीवी
इंदौर।
इंदौर में 15 सितंबर शाम को हुए ट्रक हादसे को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट शुक्रवार को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की स्पेशल डिवीजन बेंच सुनवाई करेगी। इसके साथ ही बिगड़ते ट्रैफिक सहित 10 से ज्यादा जनहित याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी।
9 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया
इस मामले में पिछली बार जबलपुर में हुई वर्चुअल पेशी पर इंदौर पुलिस कमिश्नर की ओर से बताया गया था कि शुरुआती जांच में दोषी पाए गए 9 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से स्टेट्स रिपोर्ट भी पेश की गई थी। डबल बेंच ने सुनवाई के बाद स्वतः संज्ञान याचिका को इंदौर खंडपीठ स्थानांतरित के आदेश जारी करते हुए अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को निर्धारित की थी। एयरपोर्ट रोड पर 15 सितंबर की शाम को नो एंट्री में ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लगभग एक किलोमीटर रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी थी। ट्रक की चपेट में आने के कारण अभी तक 4 लोगों मौत हो चुकी है।
कोर्ट ने मांगे सीसीटीवी फुटेज
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए थे कि शहर की एंट्री पॉइंट के सभी सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत किए जाएं। इसके अलावा उस मार्ग का फुटेज भी पेश करने को कहा गया है, जहां से ट्रक नो-एंट्री जोन में घुसा था।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज