पूर्व कलेक्टर का नाम लेकर कहा- पप्पू का कुत्ता:परासिया में नेता प्रतिपक्ष सिंघार मंच से बोले- वो, शीलेंद्र सिंह...
छिंदवाड़ा।
छिंदवाड़ा में को जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत पर सियासत तेज हो गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यहां परासिया में मृत बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे तो मंच से कलेक्टर शीलेंद्र सिंह पर तीखा हमला बोला। भीड़ के बीच माइक थामते हुए कहा- कलेक्टर शीलेंद्र सिंह...पप्पू का कुत्ता। इतना कहते ही मंच पर ठहाके गूंज उठे। सिंघार यहीं नहीं रुके, उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि एमपी में 4 लाख रुपए में मां की गोद खरीदी जा रही है। बोले- कौन जवाबदार है इन बच्चों की मौत का? कोई जवाबदारी लेने को तैयार नहीं।
जनता पूछ रही है, लेकिन सरकार चुप है
सिंघार ने मंच से कहा- हमारे विधायक सोहन वाल्मीकि जी ने मुद्दा उठाया। धरना दिया, कहा तत्काल जांच करवाई जाए, लेकिन सरकार के अधिकारी नहीं जागे। जुन्नारदेव विधायक की ओर देखते हुए सिंघार ने कहा- अभी बता रहे थे, शीलेंद्र सिंह जी, जो धरने के समय आए नहीं थे। इस पर विधायक ने कहा- अपन ने कुत्ते को... इस पर सिंघार ने कहा- पप्पू का कुत्ता। इसके बाद सिंघार समेत सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।
सिंघार ने पूछा- बच्चों की हत्या का जिम्मेदार कौन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंघार ने कहा- मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री...जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। छोटे अधिकारी और एक डॉक्टर पर कार्रवाई की गई। क्या, दवाई बनाने वाली कंपनी जिम्मेदार नहीं है क्या?

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज