इंदौर में गड्डों में बैठकर कांग्रेस का बवाल प्रदर्शन! चिंटू चौकसे बोले- BJP ने नगर निगम को कंगाल कर दिया, सड़क मुरम्मत के पैसै नहीं
इंदौर।
इंदौर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है। गड्ढों में बैठकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी करके रोष जताया है। इस प्रदर्शन में निगम के अधिकारी और महापौर पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आम जनता की समस्या को लेकर सड़क पर तगड़ा विरोध दिखाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई प्रमुख सड़कें इन दिनों जर्जर हो चुकी है, सड़कों पर गड्ढे इतने गहरे हो चुके है की कई वाहन चालक हादसों का शिकार भी हो रहे है। कांग्रेस ने मूसाखेड़ी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। चिंटू चौकसे ने कहा कि इतने सालों से भाजपा का राज है और नगर निगम को भाजपा ने कंगाल कर दिया है। महापौर ने इंदौर शहर को बद से बदतर स्थिति में ला दिया है क्योंकि ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेसियों ने बारिश से हुए इन गड्ढों में बैठक अपना आक्रोश जताया। कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे का कहना है की नगर निगम में भ्रस्टाचार चरम पर है लेकिन जनता की समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है । भाजपा नेताओं की वजह से कंगाल नगर निगम के पास शहर की सड़कों की मरम्मत तक करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में शहर के लोग जर्जर सडक और बदहाल यातायात व्यवस्था के बीच जीने को मजबूर है। कांग्रेस का कहना है कि अब जनता जाग चुकी है कांग्रेस की परिषद बनेगी और प्रदेश में जीतू पटवारी की अगुवाई में कांग्रेस सरकार भी बनाएगी।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज