डिप्टी CM के रीवा में बच्चा 2 घंटों तक तड़पा, SGMH अस्पताल पर सवाल
रीवा।
संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (SGMH) में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया. 13 वर्षीय मनीष साहू को आकाशीय बिजली से घायल होने के बाद परिजन अस्पताल लेकर आए. लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उन्हें 2 घंटे तक एक वॉर्ड से दूसरे वॉर्ड तक भटकाया गया और भर्ती नहीं किया. स्थिति बिगड़ने पर मनीष को अंततः वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. परिजनों की शिकायत पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन हरकत में आई और बच्चे को भर्ती कराया गया. यह घटना डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले में हुई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गए हैं.
मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है. कि अब रीवा से और दर्दनाक घटना सामने आ गई है. यहां मनीष को आकाशीय बिजली गिरने के कारण गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया. परिजनों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें पहले बर्न वॉर्ड में भेजा गया, जहां भर्ती से मना किया गया. फिर वार्ड नंबर 7 ले जाने के बावजूद बेड न होने का हवाला दिया गया. लगातार भटकने और भर्ती में देरी के कारण मनीष की स्थिति बिगड़ गई. जब उसे अंततः भर्ती किया गया, तब उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी और उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा.
CM हेल्पलाइन बनी सहारा
हताश परिजन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. इसके तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और बच्चे को भर्ती कराया गया. यह घटना यह दिखाती है कि बिना प्रशासनिक दबाव के अस्पताल ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई. मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर यह मामला एक चेतावनी है. खासकर डिप्टी CM के गृह जिले में यह घटना प्रशासन और मेडिकल स्टाफ की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है.
आकाशीय बिजली से घायल, पन्ना से हुआ रेफर
मनीष साहू मूलतः यूपी के ननोरा गांव का रहने वाला है. 30 अगस्त को बिजली गिरने के बाद उसने महोबा और बांदा में प्रारंभिक इलाज लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे पन्ना जिला अस्पताल भेजा गया और फिर रीवा के SGMH रेफर किया गया. फिर भी रीवा अस्पताल में हुई गंभीर लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज