MP में सियासी ड्रामा: नाराज कांग्रेस MLA को मनाकर खुद बैठक में लेकर आए सिंधिया
ग्वालियर ।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों प्रदेश की राजनीति में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। आज ग्वालियर कलेक्ट्रेट समीक्षा बैठक से पहले ही में राजनीति का दिलचस्प ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार तहसीलदार के व्यवहार से इतने नाराज़ हो गए कि बैठक छोड़कर सीधे घर जाने के लिए निकल पड़े। लेकिन तभी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें रोक लिया। सिंधिया ने उन्हें मनाया और खुद साथ लेकर बैठक में पहुंचे।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, जब MLA सिकरवार कलेक्ट्रेट पहुंचे तो तहसीलदार कुलदीप दुबे ने उन्हें रोक लिया और कहा कि वे मुख्य गेट से नहीं, बल्कि दूसरे गेट से अंदर जाएं। इस बात से विधायक नाराज़ हो गए और तुरंत गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
सिंधिया की एंट्री
घर लौटते समय रास्ते में उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हो गई। सिंधिया ने हालात भांपकर सिकरवार से बातचीत की और उन्हें मनाया। इसके बाद वे खुद विधायक को साथ लेकर बैठक कक्ष में पहुंचे।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय