सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग की जुबान फिसली,दशहरा कार्यक्रम में रावण की जगह राम को समाप्त करने की बात कही
मंदसौर।
मंदसौर में विजयदशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे मंच से भाषण देते हुए राम को समाप्त करने की बात कह जाते हैं। उनका यह बयान अब चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। कांग्रेस ने इसे घोर निंदनीय बताया है।
भाषण के दौरान हुई गलती
यह घटना सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान की है, जहां रावण दहन से पहले आयोजित समारोह में विधायक हरदीप डंग मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई। वे कहना चाहते थे कि रावण शक्तिशाली था, लेकिन उन्होंने कहा-
जैसे हम उनको पराजित कर सकते हैं, वो चाहते तो एक बाण में राम को समाप्त कर सकते थे...
इस बयान को सुनकर मंच पर मौजूद कुछ लोग चौंक गए, लेकिन विधायक ने बात संभालते हुए अपनी बात आगे बढ़ा दी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोले- यह राजनीतिक अहंकार का प्रतीक
मन्दसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, और उनके प्रति किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी घोर निंदनीय है। यदि भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक हरदीप सिंह डंग ने रावण दहन के दौरान ऐसी भाषा का प्रयोग किया है, तो यह न केवल उनकी सोच को दर्शाता है, बल्कि राजनीतिक अहंकार का भी प्रतीक हो सकता है।

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे