BJP विधायक का विवादित बयान, मुख्यमंत्री जी महाकाल मंदिर के पास मुस्लिमों की दुकानें हटाओ, कचरा साफ करो
उज्जैन।
हैदराबाद के गोशामहल से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह सोमवार को विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से चर्चा की। इस बीच उन्होंने बिना नाम लिए मुस्लिमों पर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी की।
T राजा सिंह की अपील
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि ‘महाकाल लोक एक दिव्य और पवित्र स्थल है, इसकी गरिमा बनाए रखना बेहद जरूरी है। मंदिर मार्ग पर दाएं-बाएं मुस्लिम समुदाय की जो दुकानें और घर बने हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। धार्मिक पर्यटन और सनातन संस्कृति की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है।’ CM से अपील करते हुए राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, सिक्स लेन रोड बना दो, और सड़क के किनारे का कचरा साफ कर दो।
राजनीतिक हलचल तेज
राजा सिंह के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों ने इसे साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश बताया। वहीं, कुछ हिंदू संगठनों ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि महाकाल लोक की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐसा करना सही कदम होगा।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय