सीएम ने चुने चार प्रमोटी महिला आईएएस कलेक्टरों के नाम
भोपाल।
मध्य प्रदेश में दो दिन पहले आईएएस अधिकारियों की फेरबदल सूची में जिन 12 अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया है, उनमें चार महिला आईएएस अधिकारी प्रमोटी हैं। प्रदेश में यह पहली बार हुआ, जब एक साथ चार प्रमोटी महिला आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर पद से नवाजा गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की पहल और हस्तक्षेप से यह संभव हो सका है। पता चला है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने जो सूची बनाई थी, उसमें इन महिला आईएएस अधिकारियों के नाम नहीं थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन चारों के नाम को जोड़ा गया। ये चार महिला अधिकारी हैं—उषा परमार, नीतू माथुर, जमुना भिड़े और अंजू भदौरिया। इनमें उषा परमार 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वह लगभग निराश हो चुकी थीं कि अब उन्हें कलेक्ट्री का शायद ही मौका मिले। बाकी तीनों अधिकारी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय