यह हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज का संसदीय क्षेत्र... एम्बुलेंस नहीं, स्वास्थ्य केंद्र बंद ...सड़क पर डिलीवरी
विदिशा।
विदिशा जिले के शमशाबाद में शनिवार को एक महिला ने सड़क पर बच्ची को जन्म दिया। परिजन का आरोप है कि कई बार फोन करने पर एंबुलेंस नहीं आई। मजबूरी में वे महिला को बाइक पर बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचे। यहां ताला लगा था। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया। ये देखकर स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। मां और नवजात को लोडिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। शमशाबाद में गेंदा वर्री गांव की रहने वाली ममता बाई को रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई। पति शैतान सिंह और ससुर घीसा लाल उसे बाइक पर लेकर बरखेड़ा जागीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां अस्पताल बंद था। इसके बाद वे शमशाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर निकले। रास्ते में गिरधर मार्केट के पास महिला को तेज दर्द हुआ। कराहते हुए उसने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दिया। परिजन की गुहार पर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। गद्दा-चादर देकर मां-बेटी को लोडिंग वाहन से शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने मामले में एक डॉक्टर समेत चार कर्मचारियों को नोटिस दिया है।
परिजन बोले- एम्बुलेंस को कॉल किया था
ममता के पति शैतान सिंह ने कहा- हमने कई बार एम्बुलेंस को कॉल किए। हर बार कहा गया कि एम्बुलेंस आ रही है लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा- यदि बरखेड़ा जागीर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुला होता, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के मुताबिक, मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। उनकी उचित देखभाल की जा रही है। ममता की पहले से तीन बेटियां हैं।

OBC आरक्षण मामले में बड़ा अपडेट: सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन, दो मामले किए रिकॉल
MP में मंत्री गौतम टेटवाल पर शिक्षक का धमकी का आरोप, उमंग सिंघार ने जांच की मांग की
BJD सांसद ने निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली समिति से दिया इस्तीफा, जानें वजह
‘बेटा’ कहने पर भड़का गुस्सा, चाकू मारकर युवक की हत्या; भोपाल में चक्काजाम