प्रधानमंत्री मोदी के चहेते बागेश्वर धाम वाले बाबा की चिंता देश गर्त में जा रहा हैं
छतरपुर।
देश के जाने माने कथा वाचक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र के मुम्बई में बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में गणेश उत्सव मना रहे हैं. बीते दिनों जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी के मामले में बाबा बागेश्वर ने भी एंट्री की थी. तो अब धीरेन्द्र शास्त्री ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर खलबली मचा दी है. इस बार बयान साधु, संतों, शंकराचार्यों, धर्माचार्यों को लेकर दिया ही है साथ् ही देश के हालातों पर खुलकर बोला है। बाबा ने अपने वीडियो में बोला है कि देश गर्त में जा रहा हैं हिंदु मुसलमान आपस में लड़ाए जा रहे हैं। साधू संतों का अपमान किया जा रहा है दारू सस्ती और दवा महंगी हो रही है।
बाबा की चिंता, फिर देश गुलाम हो जाएगा....
बाबा ने कहा कि भारत गृह युद्ध की तरफ जा रहा। नेता नेता से लड़ रहा। पार्टियां पार्टियों से लड़ रही हैं। साधु साधु से लड़ रहे हैं। जाति जातियों से लड़ रही है। भाषा दूसरी भाषा से लड़ रही है। प्रदेश दूसरे प्रदेश से लड़ रहे हैं और देश पाकिस्तान और अमेरिका से लड़ रहा है। देश की हालत खराब है। देश खोखला करने के लिए विदेशी ताकतें सक्रिय हैं। हिंदू को हिंदुओं में लड़ा करके हिंदुओं को विदेशी ताकतें घटा रही हैं। आज जमाना उल्टा आ गया। सोशल मीडिया में सिद्ध संतों पर विवाद होने लगा भगवान राम पर, भगवान कृष्ण पर प्रश्न उठाए जाने लगे। संतों को नीचा दिखाया जाने लगा। हमें यह बात समझ आ गई है। यह भारत गृह युद्ध की तरफ जा रहा है। इसलिए भारत के सुविचारकों से भारत के प्रबुद्ध लोगों से भारत बचाने वाले लोगों से देश को बचाने वाले लोगों से और भारत की राष्ट्रीयता पर प्रश्न चिन्ह ना उठाने वाले लोगों से हम प्रार्थना करना चाहेंगे इस देश को बचा लीजिए वरना ये देश फिर से गुलाम हो जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल बाबा का इशारा किस और
आज सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा रही कि आखिर बाबा की चिंता किस पर उंगली उठा रही हैं। आखिर कौन सी पार्टी हिंदु मुस्लिम एजेंडा सेट करती हैं। देश में विगत एक दशक से किसकी सरकार है। शायद बाबा यह बात भूल गए कि बाबा जिन्हें विश्वगुरू का तमगा देते हैं विगत 12 वर्षों से उन्हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश की बागडोर है। बाबा ने यह तो बोल दिया कि देश गर्त में जा रहा हैं लेकिन अंतराष्ट्रीय स्तर के इन संत ने इसके लिए जिम्मेदार कौन यह नहीं बताया आखिर कौन हैं इसके लिए जिम्मेदार क्या ट्रंप जिम्मेदार है, या राहुल गांधी को जिम्मेदार माना जाए या चीन को इसका दोषी माना जाए। आखिर बाबा के यह तीखे सवाल किसके लिए हैं। देश में ऐसे हालात कैेसे पैदा हुए यह तो बाबा ने बताया हीं नहीं सबकी खबर खुले मंच से बाबा का सम्मान करता हैं लेकिन बाबा यह खुलासा तो करें इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

BJD सांसद ने निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली समिति से दिया इस्तीफा, जानें वजह
गैस की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं: सागर में ऑटो-रिक्शा की लंबी लाइनें
‘ईरान के काले बादल भारत पर कहर ढाएंगे’, संजय राउत का केंद्र पर हमला
असम में कांग्रेस की हुंकार: खडगे ने डबल इंजन सरकार को डबल भ्रष्टाचार की सरकार कहा
असम में पीएम मोदी का संदेश: राज्य में विकास के लिए शांति सबसे जरूरी