उड़ता भोपाल... भोपाल रेलवे स्टेशन से युगांडा की महिला से 4 करोड़ की कोकीन, क्रिस्टल मेथ मिली, 15 दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई
भोपाल।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर युगांडा की एक महिला के पास से करीब 4 करोड़ रुपए कीमत का 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त किया है। ये कार्रवाई डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने गुरुवार को की है।
आरोपी महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस (11051) ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। डीआरआई ने ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही महिला को हिरासत में लिया है।
DRI की 15 दिन के अंदर भोपाल में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 16 अगस्त को जगदीशपुर इलाके में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 92 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त की थी। इसके चार दिन बाद राजधानी एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 24 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया था।
डीआरआई को मिली थी गोपनीय सूचना
डीआरआई के असिस्टेंट डायरेक्टर उत्सव पाराशर को गोपनीय सूचना मिली थी कि दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस में एक विदेशी महिला के पास नशे का जखीरा है। इसके बाद टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ गुरुवार (28 अगस्त) सुबह 9.30 बजे भोपाल स्टेशन पर युगांडा की महिला नाबायुंगा जरिया को उतार लिया। सामान की जांच की तो उसमें से 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ मिला। महिला इन मादक पदार्थों को मुबंई लेकर जा रही थी। उसने बताया कि वह नशे की खेप पहुंचाने का काम करती है। डीआरआई अब आरोपी नाबायुंगा से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम पता लगाने में जुटी है।

Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब' के नारे पर कमलनाथ का 'ब्रेक': बोले- कोई कमी नहीं, सिर्फ माहौल बनाया गया
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक