प्रियंका बोलीं- मोदी दोस्त बनाते हैं, बदले में क्या मिला

- बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर भी सदन में हंगामे के आसार
नई दिल्ली। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर विपक्ष ने संसद गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी इसमें शामिल हुईं। संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को 9वां दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष हंगामा कर सकता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है। इसके पहले प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर बिहार मतदाताओं से जुड़े स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर विरोध प्रदर्शन किया। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ऑफिस में बैठक की। आगे की रणनीति पर चर्चा की।