• NSE के रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी

मुंबई । 1 जुलाई को सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 83,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,560 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट है। एशियन पेंट्स और BEL करीब 2% ऊपर हैं। एक्सिस बैंक और ट्रेंट 1% तक गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी है। NSE के IT, रियल्टी, ऑटो, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में मामूली तेजी है। मेटल और फार्मा में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.00% ऊपर 40,082 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.60% चढ़कर 3,121 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% गिरकर 24,072 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.59% ऊपर नीचे 3,444 पर बंद हुआ।
  • 30 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% चढ़कर 44,095 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.47% ऊपर 20,369 पर और S&P 500 0.52% चढ़कर 6,204 पर बंद हुए।

सोमवार को बाजार में रही थी 452 अंक की गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार, 30 जून को सेंसेक्स 452 अंक गिरकर 83,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट रही, ये 25,517 पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। ट्रेंट का शेयर 3.10% चढ़ा, BEL और SBI में भी 2% तक की तेजी रही। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। NSE के सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 2.66% की तेजी रही। फार्मा, IT, मीडिया और हेल्थकेयर में भी 1% की तेजी रही। वहीं, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑटो में 1% तक की गिरावट रही।