सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹194 गिरकर ₹90,921 पर आया
-
चांदी रुपए 99,092 किलो बिक रही; कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
नई दिल्ली ।सोने और चांदी के दाम में आज यानी 2 अप्रैल को गिरावट। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 194 रुपए गिरकर 90,921 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 91,115 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है।एक किलो चांदी की कीमत 549 रुपए गिरकर 99,092 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,641 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने पिछले हफ्ते 27 मार्च को 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,990 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,840 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 92,840 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,840 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,890 रुपए है।

90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू