सोना लगातार पांचवें दिन ऑल टाइम हाई पर: दाम ₹112 बढ़कर ₹88,761 पर पहुंचा

-
चांदी एक लाख के करीब, इस साल 12,599 महंगा हुआ सोना
नई दिल्ली। सोने की कीमत आज यानी 20 मार्च को लगातार पांचवे दिन ऑल टाइम हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम रुपए 112 बढ़कर ₹88,761 पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी बुधवार 19 मार्च को भी सोने का भाव रुपए 88,649 के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं चांदी के भाव में आज कल के मुकाबले 355 रुपए की कमी आई है, ये 99,613 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कल एक किलो चांदी रुपए 99,968 पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव रुपए 1,00,400 प्रति किलो था, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना रुपए 92 हजार तक जा सकता है।
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,810 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,660 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,660 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,660 रुपए है।